फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बागवानी, पर्यटन, तीर्थाटन को बढ़ावा देने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलोक पंचायत के दो दिवसीय चिंतन शिविर में नशे की रोकथाम पर की चर्चाI
विज्ञापन


दसऊ में आयोजित लोक पंचायत के दो दिवसीय चिंतन शिविर का रविवार को समापन हो गया। लोक पंचायत के सदस्याें और दसऊ खत के लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताने के साथ ही इसकी रोकथाम पर चर्चा की। इसके अलावा बागवानी, पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

श्रीचंद शर्मा ने कहा है कि जौनसार बावर के तीर्थाटन और पर्यटन में सामंजस्य स्थापित कर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के आर्थिक संपन्न लोगों से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश करने का आह्वान किया। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के निदेशक एवं कर्मचारी संघ दसऊ के अध्यक्ष जगत सिंह चौहान ने कहा है कि व्यक्ति को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा रहना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र से हो रहे पलायन पर चिंता जताई। कहा कि युवाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार उपलब्ध कराने से पलायन रुकेगा। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं लोक पंचायत के सदस्य केएस चौहान ने कहा कि गर्मियों में कई गांवों में प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं, जो सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन

इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। 12-13 मई को हरी घाट हरिपुर से हनोल धाम तक कार यात्रा निकाली जाएगी। जून में जौनसार बावर के अध्यापकों का सम्मेलन किया जाएगा। इस मौके पर खत दसऊ के स्याना रणवीर सिंह, पदम सिंह, गोविंद सिंह, रघुवीर सिंह, ज्ञान सिंह, केसर सिंह, आनंद सिंह, शूरवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


I
I

Iसफाई अभियान चलायाI

लोक पंचायत के सदस्यों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। देव दर्शन कर जौनसार बावर और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें