फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परिवहन विभाग की सख्ती, 70 वाहनों के चालान, 15 सीज

Sun, 12 Jul 2026 02:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान 70 वाहन चालकों को चालान थमाए गए, जबकि विभिन्न अनियमितताओं के चलते 15 वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

अभियान में परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पंत की आशारोड़ी डायनेमिक टास्क फोर्स, इंटरसेप्टर प्रभारी एवं परिवहन कर अधिकारी प्रज्ञा पंत तथा एआरटीओ (प्रवर्तन) रत्नाकर सिंह की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। चेकिंग चकराता रोड, प्रेमनगर, शिमला बाईपास, जेम्स रोड, कमला पैलेस, निरंजनपुर मंडी, आशारोड़ी, टर्नर रोड, मोहब्बेवाला, हरिद्वार बाईपास और आईएसबीटी सहित कई स्थानों पर की गई। जांच के दौरान बिना परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस तथा मोटर वाहन अधिनियम के अन्य प्रावधानों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने वाहन चालकों से सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

इधर, सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज, बालावाला में परिवहन विभाग और रुद्राक्ष फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिवहन कर अधिकारी एम. डी. पपनोई ने ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की अनिवार्यता और जुवेनाइल ड्राइविंग से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान सड़क सुरक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें