फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संस्थानों की लापरवाही से अटकेगा छात्रों का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIयूटीयू से संबद्ध संस्थानों ने नहीं की प्रोविजनल परीक्षाफल की पुष्टि
I

I
I
Iवीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) से संबद्ध संस्थानों की लापरवाही छात्रों पर भारी पड़ सकता है। इसके चलते विषम सेमेस्टर 2024-25 के सभी पाठ्यक्रमों के छात्रों का परीक्षा परिणाम अटक जाएगा।
I
I
I
Iदरअसल, विवि की ओर से परीक्षाफल घोषित किए जाने से पहले संस्थानों को प्रोविजनल परीक्षाफल की पुष्टि करना अनिवार्य किया गया था। यह फैसला बीती 27 फरवरी को हुई विवि की 40वीं बैठक में लिया गया था। फैसले के तहत संबद्ध संस्थानों के निदेशकों को विभिन्न तकनीकी, फॉर्मेसी, प्रबंधन, होटल मैनेजमेंट और विधि आदि पाठ्यक्रमों को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम (यूएमएस) के माध्यम से प्रोविजनल परीक्षाफल की पुष्टि करनी थी। इसके बाद ही विवि की ओर से परीक्षाफल को अंतिम रूप से घोषित किया जाना है, लेकिन विवि की ओर से कई बार पत्र जारी करने के बाद भी संस्थानों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

I
Iऐसे में विवि ने सभी संस्थानों को आज (27 जून) तक का समय एक बार फिर दिया है। अगर संस्थानों की ओर से प्रोविजनल परीक्षाफल की पुष्टि नहीं की तो छात्रों का परिणाम अटक जाएगा। इससे छात्रों को उनका साल और समय दोनों खराब होने का डर सता रहा है।
I
I
I
I
I
I30 जून को घोषित होगा परिणाम
I

I
I
Iविवि की ओर से जारी पत्र के अनुसार विषम सेमेस्टर 2024-25 के सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम 30 जून कोे घोषित किए जाएंगे। साथ ही छात्रों का परीक्षा परिणाम डिजिलॉकर व अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी पर अपलोड किए जाएंगे, लेकिन जिन छात्रों के प्रोविजन परिणाम की पुष्टि नहीं की गई होगी, उनके रिजल्ट न जारी होंगे और न ही अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iकई बार पत्र जारी करने के बाद भी संस्थानों की ओर से प्रोविजन परीक्षा परिणाम की पुष्टि नहीं की गई और न ही यूएमएस पर अपलोड किए गए। ऐसे में उस किसी भी छात्र का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा, जिसके रिजल्ट की पुष्टि नहीं की गई। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी। - डॉ. वीके पटेल, परीक्षा नियंत्रक, यूटीयूI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें