I
Iजांच में जुटी एंटी-रैगिंग कमेटी, छात्र का पंजीकरण नहीं होगा रद्द
I
I
I
Iमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर के एक छात्र के साथ हुई रैगिंग के मामले में एंटी-रैगिंग कमेटी जांच में जुट गई है। उधर, कॉलेज प्रशासन की ओर से पीड़ित छात्र व उसके अभिभावकों की काउंसलिंग की जाएगी। जांच कमेटी में उप-प्रधानाचार्य, खेल प्रभारी और कोच शामिल हैं।
I
I
I
Iपीड़ित के पिता ने बताया, एक साल पहले भी सीनियर छात्रों ने उनके बेटे को परेशान किया था। बेटे के कहने पर उन्होंने कॉलेज के कोच पंकज रावत से मामले की शिकायत की और बताया कि दाखिला होने के बाद से सीनियर छात्र उसका शोषण कर रहे थे। हालांकि, उस समय आरोपी छात्रों ने माफी मांग ली थी, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से सीनियर छात्रों ने उसके साथ मारपीट कर दी। प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं ने कहा, कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच पूरी हाेने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।I
Iउन्होंने कहा, छात्र का पंजीकरण रद्द नहीं किया जाएगा। छात्र को पढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही छात्र की काउंसलिंग करने के साथ उसके अभिभावक को भी विश्वास दिलाया जाएगा।I