फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के परिजनों ने किया सचिवालय कूच, रोके जाने पर आक्रोशित परिजनों ने किया जमकर हंगामा, नोकझोंक

विज्ञापन
सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग के समीप प्रदर्शन करते पुलिस परिजन। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
देहरादून। 4600 ग्रेड पे दिए जाने समेत कई मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत पुलिसकर्मियों के परिजन, जिसमें अधिकतर महिलाएं थीं, ने शुक्रवार को एक बार फिर सचिवालय कूच किया। पुलिस ने उन्हें रोका और समझाने के लिए उनके पतियों को मौके पर बुला लिया। इस पर महिलाएं और भड़क उठीं। उन्होंने अपने पतियों की एक नहीं सुनी और जमकर हंगामा किया। उन्होंने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि जब वे स्वेच्छा से आंदोलन कर रही हैं तो उनके पतियों को समझाने के लिए क्यों बुलाया गया।
विज्ञापन

आंदोलन कर रही महिलाओं ने कहा कि परिवार वे चला रही हैं ऐसे में उन्हें कितनी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आखिरकार साढ़े चार घंटे तक चले हंगामे के बाद जब परिजनों को जबरन उठाने की कोशिश की गई तो परिजन पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए। इस दौरान कई महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। हंगामे के बाद पुलिस महिलाओं को गांधी पार्क तक समझा बुझा कर ले आई। दूसरी ओर आंदोलित परिजन गांधी पार्क पहुंचकर धरने पर बैठ गए। उनका साफ तौर पर कहना है कि जब तक सरकार, शासन स्तर पर मांगे स्वीकार नहीं की जाती हैं। उनका आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलित पुलिसकर्मियों के परिजनों का कहना है कि पुलिस महानिदेशक ने 31 दिसंबर तक सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन यह तारीख बीत जाने के बावजूद अभी ग्रेड पे के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हो पाया। आंदोलित परिजनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मांगें स्वीकार नहीं की जाती है। आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल पुलिसकर्मियों के परिजन गांधी पार्क में भारी ठंड के भी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें