फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट शिक्षा की दिशा में प्रदेश का दमदार प्रदर्शन : डाॅ. धन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तराखंड ने पीजीआई रैंकिंग में हासिल किया 15वां स्थान
विज्ञापन

-प्रचेष्टा-तीन श्रेणी में उत्कृष्ट राज्यों के साथ मिली जगह
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार द्वारा जारी वर्ष 2024-25 की परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स-2.0 (पीजीआई) रिपोर्ट में राज्य ने विभिन्न सूचकांकों में कुल 584.5 अंक प्राप्त कर देशभर में 15वां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष उत्तराखंड 24वें स्थान पर था। राज्य ने अपनी श्रेणी में जबदस्त सुधार कर आकांक्षी-एक से प्रचेष्टा-3 श्रेणी में भी उत्कृष्ट राज्यों के साथ मजबूत उपस्थित दर्ज की है।
डाॅ. रावत ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षा क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों के चलते राज्य ने पीजीआई रैंकिंग के मुख्य रूप से 6 डोमिन व 72 सूचकांकों में कुल 584.5 अंक अर्जित किए। जो बीते वर्ष की तुलना में 58.2 अंक अधिक है। समानता एवं समावेशन क्षेत्र में राज्य ने 260 में से 222.2 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट कार्य किया। वहीं गवर्नेंस प्रोसेसेज में 78.5 अंक प्राप्त होना प्रशासनिक दक्षता और मजबूत माॅनीटरिंग व्यवस्था को दर्शाता है। इसी प्रकार पहुंच क्षेत्र में राज्य ने 80 में 64.7 अंक प्राप्त किए, जो विद्यालयों की उपलब्धता, नामांकन तथा विद्यार्थियों की पहुंच में जबरदस्त सुधार को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधारभूत संरचना क्षेत्र में राज्य को 84.9, शिक्षक शिक्षा एवं प्रशिक्षण क्षेत्र में 66.8 तथा लर्निंग आउटकम्स क्षेत्र में राज्य ने 67.4 अंक अर्जित किए। डाॅ. रावत ने कहा कि राज्य का आकांक्षी-एक श्रेणी से प्रचेष्टा-3 श्रेणी में पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समावेशी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस श्रेणी में उत्तराखंड ने गोवा, गुजरात, तमिलनाडू और हरियाणा जैसे अग्रणी राज्यों के साथ उपस्थिति दर्ज की है। जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य की पीजीआई रैंकिंग को इकाई के अंक में लाना है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार व डिजिटल शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें