फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर गिरे बोल्डर, भारी संख्या में फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वानू मोटर मार्ग पर तारली खड्ड के पास बोल्डर गिर जाने से मार्ग बंद हो गया। भारी मलबा आने के कारण मार्ग पर पचास से अधिक वाहन फंस गए। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से बड़े पत्थर हटाकर मार्ग पर यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे मलबे के साथ विशालकायी पत्थर आ गिरे, जिसके चलते क्षेत्र के ग्राम कोठा तारली, सुरेऊ, भंजरा, जिसऊ, उभरेऊ, चदोऊ, टिपोऊ, खमरोली, आरा, चिवोऊ, अस्टी, दसऊ, कोथी, नराया, अस्टाड़ समेत पूरे क्षेत्र का संपर्क अन्य स्थानों से कट गया। बोल्डर गिरने से पचास से अधिक वाहन मार्ग पर फंस गए, जिससे यात्रियों, दैनिक आवाजाही करने वाले नौकरी पेशा लोगों व फसलों को लेकर मंडी जाने वाले किसानों को कठिन समस्या का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रास्ते से मलबा व पत्थर हटाने का काम शुरू कर दिया। जेसीबी की मदद से लगभग एक घंटे बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।
मार्ग के बंद होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन व कर्मचारियों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया था। सड़क को साफ कराकर यातायात को सुचारू करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरसी शर्मा, सहायक अभियंता, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें