फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धावकों ने 10 किलोमीटर के लक्ष्य को दौड़कर हासिल कर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल और भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करने के लिए कई धावक भागे। सभी विजेताओं को कुल 10 लाख रुपये की राशि वितरित की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर महानिदेशक, पश्चिमी कमान, सीमा सुरक्षा बल सतीश श्रीरामजी खंडारे ने कहा कि यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन और देशभक्ति का प्रतीक है। जिस प्रकार सीमा सुरक्षा बल के जवान दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार यह आयोजन हमें भी अपने जीवन में फिटनेस और समर्पण का महत्व सिखाता है। उन्होंने देहरादून की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच मिलती है जिसकी आज की बदलती जीवनशैली में अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए कमांडेंट गजेंद्र सिंह रावत, सीमा सुरक्षा बल साहसिक प्रशिक्षण संस्थान को बधाई भी दी। 19 से 50 आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में राहुल, महिला में रेणु सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भास्कर कांवले और जयसिका पोलशेराऊ ने विजेता रहे। 10 किलोमीटर की दौड़ में 19 से 50 आयु वर्ग में गौरव और सुशीला ने पहला स्थान हासिल किया। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रामराज और ज्योतिपर्व दत्त प्रथम रहे। इसके अलावा 10 किलोमीटर की श्रेणी में 14 से 18 वर्ष के बालक वर्ग में अभिमन्यु छेत्री और बालिका वर्ग में लावन्य नागरकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें