एसबीएन अकादमी इंटर कॉलेज में रविवार को इंक्लूसिव होराइजन समिट का आयोजन हुआ जिसमें दिव्यांगता और समावेशिता को मंच प्रदान किया गया।
यह कार्यक्रम फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन, नोएडा और विंसम स्टेप्स की ओर से गायत्री पुनर्वास केंद्र, प्रयागराज, विंसम रिहैब सेंटर, नोएडा और मां फाउंडेशन, जौनपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र दत्त सेमवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया व स्वदेशी भारत पहल का हिस्सा बना जिसमें दिव्यांगजनों की ओर से निर्मित उत्पादों को मंच प्रदान किया गया। समिट में पैरेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम, शोकेस गैलरी, विशेषज्ञ सत्र व पैनल चर्चा आकर्षण का केंद्र रहे। दिव्यांगता व समावेशिता के उत्सव के रूप में आयोजित इस समिट ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत संदेश दिया।
इस अवसर पर विंंसम स्टेप्स की निदेशक पूनम मिश्रा, फिजियोथेरेपिस्ट साक्षी बडोला, फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के निदेशक व संस्थापक डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, टीम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी, एडमिन हेड कृष्णा यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।