फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सोमवार से धरना जारी रहेगा, मांग नहीं मानी तो घंटाघर करेंगे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बार एसोसिएशन देहरादून की शुक्रवार को हुई आम सभा में तय किया गया कि वकीलों का धरना आगामी सोमवार से जारी रहेगा। बार अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि अब अधिवक्ता सड़क जाम करने के बजाए पुराना जिला जज कैंपस में धरना देंगे, लेकिन यदि अगले एक हफ्ते में उनकी मांग पर सरकार ने ठोस आश्वासन नहीं दिया तो 22 दिसंबर को घंटाघर तक मार्च करेंगे।

कंडवाल ने बताया कि वकीलों की प्रमुख मांग है कि सरकार चेंबर निर्माण में सहयोग की बात न करके, चेंबर निर्माण की संपूर्ण जिम्मेदारी लेने का लिखित आश्वासन दे। इस पर सरकार की ओर से स्पष्टता नहीं मिली है, जिस वजह से धरना जारी रखने का फैसला लिया गया है। यदि सीएम ने मांग मान ली तो वकील उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बार अध्यक्ष ने कहा कि बीते दिनों में बार के जो चार पद रिक्त हुए हैं, उन पर दोबारा से चुनाव करवाने के लिए भी आम सभा में मांग उठी, जिस पर अंतिम निर्णय चुनाव कमेटी से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें