फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हथकरघा परंपराओं से कारीगरों होंगे सशक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (फ्लो) उत्तराखंड चैप्टर की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में वीडी सेमवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन




उन्होंने कहा, हथकरघा परंपराओं से कारीगरों को सशक्त बनाया जा सकता है। वहीं इस मौके पर उन्होंने पारंपरिक तोरण और 17वीं सदी के दुर्लभ कलमकारी रुमाल का प्रदर्शन किया। फ्लो की चेयरपर्सन डॉ. गीता खन्ना ने कहा, कार्यक्रम के माध्यम से हम भारतीय वस्त्रों में बुनी गई कालातीत कहानियों को फिर से खोजना चाहते हैं। यह इस बात की याद दिलाता है कि कैसे हमारी विरासत को न केवल संरक्षित किया जाना चाहिए बल्कि उसका जश्न मनाया जाना चाहिए और आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इस मौके पर किरण टोडारिया, कोमल बत्रा, डॉ. नेहा शर्मा, तृप्ति बहल, मीनाक्षी सोती, स्मृति बत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें