फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 200 रुपये किलो तक पहुंची कश्मीरी सेब की कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिमाचली सेब 170 रुपये तो अमरूद 100 रुपये तक बिक रहा
विज्ञापन


ऑफ सीजन के चलते बाजार में सेब की कीमतों में उछाल आ गया है। दून में कश्मीरी सेब 200 रुपये तो हिमाचली सेब 170 रुपये किलो तक बिक रहा है। साथ ही अमरूद, अंगूर से लेकर अन्य फलों के दामों में भी उछाल आया है।


फलों के दामों में सबसे ज्यादा तेजी सेब की कीमतों में आई है। दून के बाजार में फुटकर में कश्मीरी सेब 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके साथ ही हिमाचल का सेब 160 से 170 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। अंगूर भी 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। अमरूद भी बाजार में 100 रुपये किलो तक बिक रहा है। केला 60 से 70 रुपये दर्जन तक बिक रहा है। इसकी कीमतों में 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फल कारोबारियों का कहना है कि अब ऑफ सीजन के चलते कोल्ड स्टोरेज से फल आ रहे हैं। इससे कीमतों में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी सचिव अजय डबराल ने बताया कि सेब की कीमतों में एक सप्ताह में 30 से 40 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फरवरी की शुरुआत तक जम्मू कश्मीर का सेब चलता है। इसके बाद जुलाई में उत्तराखंड का सेब बाजार में आ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें