फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऊर्जा निगम ने 25 कनेक्शन काटे, 15 लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकासनगर क्षेत्र में चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। ऊर्जा निगम ने बकाया बिलों के भुगतान का अभियान शुरू कर दिया है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कई गांवों में निगम ने सख्ती बरतते हुए 25 विद्युत संयोजन रद्द कर दिए। इसके साथ ही 15 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की। अब तक 2.36 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।
विज्ञापन

विकासनगर उप खंड के लाइन जीवनगढ़, नवाबगढ़, भीमावाला, मेंहूवाला, अंबाड़ी आदि क्षेत्र में बिल वसूली के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच हजार से अधिक धनराशि के बकाया बिलों के भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। इसके साथ ही बिल जमा नहीं करने वाले 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया विकासनगर खंड के सभी उप खंडों में बिल वसूली अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 2.36 करोड़ रुपये के राजस्व की वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें