फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नागरिक केंद्रित 1053 सेवाएं जल्द करें जनता के लिए ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्य सचिव ने सेवा का अधिकार के तहत सेवाओं की समीक्षा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आईटीडीए को निर्देश दिए कि जल्द नागरिक केंद्रित 1053 अधिसूचित सेवाओं को ऑनलाइन किया जाए। उन्होंने सेवा का अधिकार के अंतर्गत सेवाओं की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग की ओर से निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सेवाओं को उपलब्ध कराया जाए। निर्धारित समयावधि में उक्त सेवा प्रदान नहीं की जाती है तो सिस्टम से खुद उच्च स्तरीय अधिकारी तक पहुंच जाए। सेवा का अधिकार के तहत विभागों की ओर से दी जा रही सेवाओं की जानकारी अनिवार्य रूप से कार्यालयों के आगे पटल पर प्रदर्शित किए जाने के निर्देश दिए हैं। प्रथम एवं द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी की जानकारी भी प्रदर्शित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने आयुक्त, सेवा का अधिकार आयोग को सेवा का अधिकार के लिए ड्राफ्ट नियम तैयार किए जाने की बात कही ताकि इसे और प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। इस अवसर पर सचिव नितेश कुमार झा, आयुक्त सेवा का अधिकार आयोग भूपाल सिंह मनराल एवं निदेशक आईटीडीए आलोक पांडेय भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें