फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खेल मैदान की बदहाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारने में बनी बाधा

Mon, 09 Nov 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- घास की कटाई और सफाई नहीं होने से अभ्यास करने में हो रही परेशानी
विज्ञापन

- खेल सामग्री की कमी भी बन रही बाधा
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खेल मैदान की बदहाल स्थिति से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। मैदान में अत्यधिक घास, असमतलीकरण, साफ-सफाई की कमी और खेल सामग्री के अभाव में खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का अवसर नहीं मिल पा रहा। इसका असर विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए जरूरी रहने वाले विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर भी पड़ रहा है।

महाविद्यालय के खेल मैदान में नियमित घास कटाई नहीं होने से मैदान खेलने योग्य नहीं रह गया है। फुटबॉल गोलपोस्ट और बास्केटबाल कोर्ट समेत आवश्यक खेल संसाधनों की कमी भी खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा बन रही है। विद्यार्थियों का कहना है मैदान में खेलने के लिए उचित वातावरण नहीं मिलने से प्रतियोगिताओं की तैयारी प्रभावित होती है।
विज्ञापन


छात्र संघ पदाधिकारियाें ने बताया खेल मैदान की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए पहले भी कई बार मांग उठाई जा चुकी है लेकिन, अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मैदान का समतलीकरण, नियमित घास कटाई और आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।
खेल मैदान की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए छात्र संघ पहले भी कई बार मांग उठा चुका है। खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास के लिए मैदान की सफाई, समतलीकरण और खेल उपकरण उपलब्ध कराना जरूरी है। - शुभम तोमर, छात्रसंघ अध्यक्ष
मैदान में अत्यधिक घास और खेल संसाधनों की कमी से विद्यार्थियों को अभ्यास में परेशानी होती है। मैदान को समतल कर खेलने योग्य बनाया जाए और घास की नियमित कटाई कर उचित रखरखाव किया जाना चाहिए। - समीर, छात्रसंघ सचिव
विज्ञापन

खेल संबंधी विभिन्न आवश्यकताओं के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य कराया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की कमी से नियमित घास कटाई नहीं हो पा रही है। इसके लिए व्यवस्था पर अन्य कर्मचारियों से भी कटाई कराई जाएगी। - डॉ. डीएस नेगी, प्राचार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें