फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जौनसारी पंरपरा व मान्यताओं के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व

Mon, 09 Nov 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- जौनसार के कई गांवों में बूढी दिवाली के स्थान पर मनाया गया दीपावली का पर्व
विज्ञापन

- पारंपरिक रूप से देव आराधना के साथ जलाए होले, अखरोट उछालकर मनाया बिरुड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। जौनसार-बावर में सोमवार को भिरूड़ी पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज और देव आराधना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भोर के मुहूर्त में मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों के माध्यम से देवता की आराधना की। इसके बाद देवता के नाम पर भीमल की लकड़ी से तैयार होले (मशाल) जलाकर दीवाली का आगाज किया।

देशभर में मनाई जाने वाली दीपावली के एक माह बाद जौनसार बावर में पांच दिनों तक बूढ़ी दीपावली मनाई जाती है। इसे स्थानीय भाषा में भिरूड़ी कहा जाता है। लेकिन अब क्षेत्र के कई गांवों में देशभर में मनाई जाने वाली दीपावली के साथ ही भिरूड़ी मनाई जाती है। पर्व पर क्षेत्र की परंपरा व संस्कृति की झलक भी दिखाई देती है। इसी क्रम में चकराता तहसील क्षेत्र के जाड़ी, सिजला, भंगार, मंझगांव, कोटी कनासर, मशक, समोग, कुराड़, मिंडाल, सिचाड़, थणता और लौहारी सहित कई अन्य गांवों में दीपावली का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन


गांवों के पंचायती आंगनों व मंदिर प्रांगणों में दिनभर ग्रामीण लोक गीतों की धुनों पर नाचते गाते रहे। इस दौरान बीच-बीच में हास्य-व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों का लुत्फ भी ग्रामीणों ने उठाया। पर्व की संध्या पर गांव के स्याणाओं ने अखरोट उछालकर प्रसाद वितरण की परंपरा का निर्वहन किया। लोगों ने हवा में अखरोट लपककर उसे देवता के प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली
कालसी। क्षेत्र में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जौनसारी समुदाय ने अपनी प्राचीन समय से चली आ रही परंपराओं का निर्वहन करते हुए पर्व मनाया। क्षेत्र के तहसील मुख्यालय, कालसी बाजार, जामनसोत, जोहड़ी, कालसी गेट, हरिपुर आदि क्षेत्रों में पर्व पर खूब पटाखे जलाए गए व आतिशबाजी की गई। इसके साथ ही लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर पर्व की बधाई भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें