कुंआ वाला स्थित विंडलास रीवर वैली परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित शुभ लाभ महोत्सव क?
बॉलीवुड गायिका अंकिता मिश्रा के गीतों पर शनिवार रात दूनवासियों ने जमकर डांस किया। अमर उजाला की ओर से विंडलास रिवर वैली कुआंवाला के परिसर में आयोजित शुभ-लाभ महोत्सव के समापन अवसर पर अंकिता ने एक के बाद एक सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
शनिवार रात कुआंवाला स्थित विंडलास रिवर वैली परिसर में मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच पर उतरीं बॉलीवुड सिंगर अंकिता मिश्रा ने ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को, नजर नहीं चुराना सनम’, ‘बदतमीज दिल’, ‘ये मेरा दीवानापन है या मुहब्बत का सुरूर’, ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’, ‘छंय्या-छंय्या’ और ‘कमरिया हिलादे-हिलादे’ समेत कई सुपरहिट गीत सुनाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य सहयोगी विंडलास डेवलपर और कमल ज्वैलर्स ने योगदान दिया।
लकी ड्रॉ के विजेताओं ने जीते आकर्षक पुरस्कार
शुभ लाभ महोत्सव के विजेताओं ने लकी ड्रॉ में आकर्षक पुरस्कार जीते। दीपावली के दौरान अमर उजाला प्रत्येक वर्ष शुभ लाभ महोत्सव आयोजित करता है, जिसके तहत सहयोगियों के यहां से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आकर्षक पुरस्कार के साथ लकी ड्रॉ में शामिल होने का मौका मिलता है। महोत्सव में ही लकी ड्रॉ निकाले जाते हैं।