फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदतन घोटालेबाजों की खोली जाए हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और एसआईटी के प्रभारी अजय रौतेला ने भूमि बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालाें पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बाबत आईजी ने पुलिस कप्तानाें को कई-कई मुकदमे वाले घोटालेबाजों की सूची भेजी है।
विज्ञापन

आईजी का कहना है कि जालसाजी कर लोगाें की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले लगातार इस धंधे में मशगूल हैं। कई मामलों के आरोपी फरार हैं, जबकि कुछ में जमानत पर हैं। ऐसे में उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई जरूरी है। आईजी ने शनिवार को पुलिस कप्तानाें को कई-कई मुकदमे वाले घोटालेबाजों की सूची भेजी है। कप्तानों को जालसाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आईजी आफिस से जारी घोटालेबाजों की सूची
-बलराज भंडारी उर्फ बालम निवासी सांई मंदिर देहराखास। सात मुकदमे
-धीर सिंह बिष्ट निवासी मियांवाला। पांच मुकदमे
-शशी प्रकाश ध्यानी निवासी डाक पत्थर विकासनगर। तीन मुकदमे
-प्रवीण गौड़ निवासी नेहरू ग्राम। छह मुकदमे
-दिवाकर नैनवाल निवासी बालावाला। चार अभियोग
-अब्दुल कादिर, रुहुल अमीन, विवेक चौधरी और विजय चौधरी निवासी देहरादून। छह मुकदमे
-अनिल खंडूरी निवासी नेहरू कॉलोनी। पांच मुकदमे
-कुनाल कपूर और रोहन कपूर निवासी इंजीनियर्स एन्क्लेव। तीन मुकदमे
-तरुण बौड़ाई, विवेकानंद और सरिता बौड़ाई निवासी रायपुर चार मुकदमे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें