फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहाड़ी बॉलर्स ने परेड ग्राउंड ए को दो अंक से हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित 23वीं सीनियर जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हो गया। पुरुष वर्ग के फाइनल में पहाड़ी बॉलर्स ने रोमांचक मुकाबले में परेड ग्राउंड ए को 77-75 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, महिला वर्ग में यूनिसन क्लब ने एसटीवीपीएसडीएस को 42-36 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग की कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला शुरुआत से ही संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंतिम क्षणों तक चले रोमांच के बीच पहाड़ी बॉलर्स ने दो अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। महिला वर्ग के फाइनल में यूनिसन क्लब ने बेहतर तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए एसटीवीपीएसडीएस को छह अंकों से हराया। समापन पर विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरविंदर सोढ़ी, शैलजा असवाल, बलविंदर सिंह, गौतम, दिनेश असवाल, अमित थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें