फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशे की लत पूरी करने को चुराता था बाइक, गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


विकासनगर। नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने वाले एटनबाग निवासी अंकित वर्मा को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोरी की बाइक के अलग-अलग पार्ट निकालकर बेचता था। पुलिस ने उसे हरबर्टपुर के आदर्श विहार से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि ढालीपुर निवासी नफीस ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 18 नवंबर को वह लकड़ी लेने जंगल गया था। उसने अपनी बाइक रामपुर मंडी के गेट के पास खड़ी की थी। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर सुबह साढ़े चार बजे आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली। आरोपी ने एक अन्य साथी के शामिल होने की बात भी बताई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें