फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्कूल, कॉलेजों में क्रिएटिव लैब खुलने से युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्रीय बजट में हाईस्कूल और कालेजों में क्रिएटिव लैब खोलने का किया गया है प्रावधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। केंद्रीय बजट में हाईस्कूलों और कालेजों में क्रिएटिव लैब खोलने की घोषणा की गई है। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। देश भर में 15000 हाईस्कूलों और पांच सौ कालेजों में यह लैब बनेगी, जिससे 20 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं, शिक्षा में पिछले साल की तुलना में इस साल 8.27 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 1,39,289 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय बजट में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। जहां, शोध, स्टार्ट-अप, नवाचार और इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। ये संस्थान विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने पर विशेष फोकस करेंगे। इसके साथ ही डिजिटल नॉलेज ग्रिड की स्थापना से छात्रों को उच्च गुणवत्ता की डिजिटल शिक्षा सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक यह बजट युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने के साथ-साथ भारत को वैश्विक ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


यह है क्रिएटिव लैब
देहरादून। क्रिएटिव लैब एक ऐसा रचनात्मक और तकनीकी स्थान है, जहां डिजाइनर, लेखक, इंजीनियर और फिल्म निर्माता मिलकर नई तकनीक, डिजिटल आर्ट व इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं। यह नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक सहयोगपूर्ण स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें