फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाकाल में सूने पड़े मैगी प्वाइंट फिर हुए गुलजार

विज्ञापन
मसूरी रोड स्थित मैगी प्वाइंट पहुंचे युवा। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
गगन छूते पहाड़ों की वादियों में खुले आसमान के नीचे मैगी के साथ सेल्फी... यह सिलसिला दून में फिर शुरू हो गया है। दून के युवा अपनी पसंदीदा जगह पर बैठकर सुहाने मौसम मैगी का लुत्फ उठा रहे हैं। युवा इन पलों को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। इससे कोरोना काल में डगमगाए मैगी प्वाइंट एक फिर संभलने लगे हैं।
विज्ञापन

युवाओं की चहलकदमी से मसूरी रोड स्थित मैगी प्वाइंट फिर से गुलजार होने लगे हैं। इससे दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। देहरादून में मैगी प्वाइंट युवाओं के बैठने की पसंदीदा जगहों में से एक है। सुबह शाम यहां युवाओं की खूब चहलकदमी रहती है, लेकिन बीते साल से कोरोना के कारण मैगी प्वाइंट बंद थे। इससे यहां के दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा। अब धीरे-धीरे हालात कुछ सामान्य होने लगे हैं और मैगी प्वाइंट की रौनक लौट आई है। वीकेंड पर तो यहां युवाओं की खूब भीड़ होती ही है। मंगलवार को भी यहां कुछ युवा ग्रुप मस्ती करते दिखे तो कुछ किताबें पढ़कर अपना समय बिताते नजर आए।
सहस्त्रधारा रोड निवासी माही शर्मा और उनकी साथी मेघा, प्रीति, काजल, राजीव, अमित ने कहा कि मैगी प्वाइंट में बैठने का अपना ही मजा है। कोरोना से पहले वह सबसे ज्यादा यहीं आकर मस्ती करते थे। बीते 21 साल से यहां दुकान संचालित कर रहे आकाश सिंह कहते हैं कि युवाओं की चहलकदमी अब बढ़ने लगी है। हमें भी कुछ राहत मिली है। शाम के समय ज्यादा युवा पहुंचते हैं। हालांकि, टूरिस्ट अभी इतने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

....
सेलिब्रिटी की भी मैगी प्वाइंट पर समय बिताना पसंद
सिर्फ युवाओं की ही नहीं, बल्कि मैगी प्वाइंट सेलिब्रिटी की पसंदीदा जगहों में से भी एक हैं। अभिनेत्री शिवांगी जोशी, अभिनेता विक्रम चौहान, डांसर राघव जुयाल सहित कई ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जो दून आने पर मैगी प्वाइंट जरूर जाते हैं। कई बार तो इन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर दून में अपने फैंस को चौंकाया है।

मसूरी रोड स्थित मैगी प्वाइंट पहुंचे युवा। संवाद- फोटो : DEHRADUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें