फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कालसी में फोरलेन होगा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, पार्किंग और जाम की समस्या से राहत

Thu, 02 Jul 2026 02:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर स्थित यमुना श्मशान घाट पर लंबे समय से चली आ रही पार्किंग और यातायात जाम की समस्या जल्द दूर होगी। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के 225 मीटर हिस्से को फोरलेन किया जा रहा है। यह चौड़ीकरण यमुना पुल से कोटी रोड तिराहे हरिपुर तक किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में यह मार्ग टू लेन है, जिससे वाहनों के सुचारु आवागमन में बाधा आती है। खासतौर पर अंतिम संस्कार के समय यहां आने वाले वाहनों के कारण अक्सर भीषण जाम लग जाता है। जौनसार बाबर क्षेत्र के विभिन्न गांवों सहित पछवादून, विकास नगर और देहरादून तक से लोग अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए इस श्मशान घाट पर आते हैं, जिससे कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है।

हाईवे के चौड़ीकरण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून को सौंपा गया है। अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने बताया कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाना है। कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



स्थानीय व्यापार और विकास को मिलेगी रफ्तार
राजमार्ग के फोरलेन होने से केवल यातायात ही सुगम नहीं होगा बल्कि स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी और सुचारु आवागमन से क्षेत्र का व्यापार बढ़ेगा। यह परियोजना हरिपुर क्षेत्र के विकास में सहायक सिद्ध होगी।

जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा
यमुना पुल हरिपुर के पास स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले वाहनों की संख्या अधिक होती है। संकरे मार्ग के कारण यहां अक्सर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। फोरलेन होने के बाद वाहनों का आवागमन निर्बाध रूप से हो सकेगा। इससे पार्किंग की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी। यह कदम स्थानीय निवासियों और श्मशान घाट आने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें