फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऋषि मुनि परंपरा के गौरवशाली अतीत को जन-जन तक पहुंचाएगी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iस्वामी विवेकानंद सनातन जनजागरण यात्रा शुरू
विज्ञापन

I
Iसंस्कार परिवार देहरादून की ओर से स्वामी विवेकानंद सनातन जनजागरण यात्रा शुरू हो गई है। शनिवार को यात्रा का शुभारंभ श्रीराम कृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी असीमातमानंद महाराज और संयोजक आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने अन्य संतों के साथ किया।I
Iअसीमातमानंद महाराज ने कहा कि जिस तरीके से स्वामी विवेकानंद ने 125 साल पहले सनातन धर्म की पताका को संपूर्ण विश्व में लहराया था, उनके विचारों का अनुशरण कर जनजागरण यात्रा के माध्यम से प्राचीन ऋषि मुनि परंपरा के गौरवशाली और वैभवशाली अतीत को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इससे पहले स्वामी विवेकानंद की तपस्थली राजपुर के प्राचीन बावड़ी शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा हल्द्वानी के लिए रवाना हुई।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iआचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने बताया कि आंग्ल नववर्ष 2025 को चंपावत में पदयात्रा निकाली जाएगी। दो जनवरी से 11 जनवरी तक देश के विभिन्न हिस्सों में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर श्रीराम कृष्ण मिशन आश्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 125 युवाओं का सम्मान होगा। इसके साथ ही यात्रा प्रयागराज कुंभ के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर डॉ. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, समाजसेवी जितेंद्र मलिक, पृथ्वी राज छेत्री, ममता नागर आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें