फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दिन भर की चटक धूप से रात का पारा भी चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अक्तूबर के आखिरी दिनों में तेवर दिखाने वाला उत्तराखंड का मौसम दीपावली में साफ रहेगा। हालांकि पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने का अनुमान भी है। उधर बीते कुछ दिनों से खिल रही चटक धूप का असर रात के तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि सुबह-शाम की गुलाबी ठंड सर्दियों का अहसास भी करा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 29.4 और रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। जबकि अक्तूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश की वजह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार छह नवंबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद आठ और नौ नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 10 और 11 नवंबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें