फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शाही स्नान के लिए रवाना हुए माता रेणुका और भगवान परशुराम के देव चिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के डिमोऊ गांव से माता रेणुका और भगवान परशुराम के देवचिह्न शाही स्नान के लिए सोमवार को रेणुका के लिए रवाना हुए। सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ मंदिर से निकले देवचिह्नों का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। मंगलवार को दोपहर में देवचिह्न शाही स्नान के बाद अपने मूल मंदिर में विराजमान होंगे।
विज्ञापन


डिमोऊ गांव में हर साल देवचिह्नों को शाही स्नान कराया जाता है। सोमवार सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद देवचिह्नों को मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने देव दर्शन किए। 11 बजे मंदिर से देवचिह्नों ने रेणुका माता के मंदिर लिए प्रस्थान किया। मंगलवार को वापस आने पर ग्यास पर्व मनाया जाएगा। देव वजीर जवाहर सिंह चौहान, देव माली भीम सिंह चौहान ने बताया कि डिमोऊ के साथ ही बोहरी और गडोल गांव में ग्यास पर्व भव्य तौर पर मनाया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें