देहरादून। कोरोना की तीसरी लहर के बीच शुक्रवार को भी सुकून देने वाली खबर आयी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि राजधानी दून समेत पूरे जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर कुल 1030 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है। जबकि बृहस्पतिवार को संक्रमितों का आंकड़ा 1224 था। बुधवार को जिले में 1361 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बुधवार और बृहस्पतिवार को दो की मौत भी हो गई थी। पिछले 24 घंटे के भीतर राजधानी दून समेत पूरे जिले में 1030 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5199 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के भीतर 7468 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया है। जिसे जांच पड़ताल के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जहां तक कोरोना से होने वाली मौतों का सवाल है तो अब तक जिले में कोरोना बीमारी से कुल 3538 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।