फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुंबई कौथिग का शानदार समापन, हेमा व गजेंद्र ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे वन मंत्री सुबोध उनियाल
विज्ञापन


मुंबई में उत्तराखंड की संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की
मुंबई में चल रहे कौथिग 2023 का रविवार को शानदार समापन हुआ। दसवें व अंतिम दिन सीवुड स्थित यशवंत राव मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लोक गायिका हेमा नेगी करासी, गजेंद्र राणा व जितेंद्र तोमक्याल ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से समा बांधा। इस दौरान उत्तराखंड के वन व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल विशेष अतिथि के रूप में मुंबई में प्रवासियों के बीच पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड वासियों के मुंबई में अपनी संस्कृति को प्रसारित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस बार मुंबई कौथिग उत्तराखंड की कला एवं सांस्कृतिक जगत को समर्पित था। 10 दिन तक चले इस कौथिग में हर दिन उत्तराखंड फिल्म जगत से कोई न कोई सितारा पहुंचा। इनमें अभिनेता हेमंत पांडेय, गोविंद पांडेय, मधुरिमा तुली, श्रीकांत तुली, हिमानी शिवपुरी, सोहन उनियाल, मनमोहन तिवारी, आरुषि निशंक, मोहनी ध्यानी पटनी जैसे सितारे शामिल रहे। कौथिग में उत्तराखंड सरकार की ओर से भी कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। जिन पर मुंबई में बसे उत्तराखंड के प्रवासियों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन



छोलिया नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
पिथौरागढ़ से मुंबई पहुंचे कुमाऊं के प्रसिद्ध नृत्य छोलिया मुंबई कौथिग की खास पहचान रहा। छोलिया डांस ग्रुप ने लगातार 10 दिनों तक मंच पर अपनी अलग-अलग प्रस्तुतियां पेश की और लोगों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म और टीवी की प्रसिद्ध अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने अपने शुरुआती दिनों की कहानी साझा करते हुए बताया कि किस तरह से वह उत्तराखंड से निकलकर किन संघर्षों से आज बॉलीवुड में इतने बड़े आयाम तक पहुंची हैं। इस मौके पर कौथिग फाउंडेशन के अध्यक्ष केसर सिंह बिष्ट, तरुण चौहान, सुरेंद्र बिष्ट, अनिल बिंजोला, रणजीत बिष्ट, राजेंद्र रूपलाल, लक्ष्मण सिंह, बलवंत पंवार, प्रमोद सिंह, प्रदीप जखमोला, बुद्धिप्रसाद देवली, महेंद्र मेहरा, प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें