फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देऊ गांव की लड़कियों ने महासू मंदिर में डोरिया भेंट कर मनाया उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। जौनसार-बावर क्षेत्र के देऊ गांव में शुक्रवार को लड़कियों ने महासू मंदिर भंजरा में पारंपरिक डोरिया भेंट की। यह उनकी लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक बना। गांव में सुबह से ही उत्सव का माहौल था।
विज्ञापन

पारंपरिक वेशभूषा में सजी बेटियां ढोल-दमाऊ की थाप पर महासू देवता के जयकारों के साथ मंदिर रवाना हुईं। महासू मंदिर भंजरा पहुंचने पर मंदिर समिति ने लड़कियों का पारंपरिक स्वागत किया। डोरिया को विधि-विधान से महासू देवता को समर्पित किया गया। मंदिर परिसर में पारंपरिक तांदी नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लड़कियों ने भंडारे का भी आयोजन किया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को परंपराओं और लोक संस्कृति से जोड़ते हैं। यह जौनसार-बावर की सांस्कृतिक विरासत और महिला सहभागिता का उदाहरण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें