फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मोर्चा ने किया राज्य आंदोलनकारियों को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रदेशभर से जुटे कर्मचारी नेताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज्य निर्माण के अमर शहीदों व आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके त्याग को याद किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान से बने इस राज्य में पर्वतीय विकास और कर्मचारी हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। वहीं, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने जोर देकर कहा कि कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सरकार का दायित्व है। पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है, जिसके लिए मोर्चा पिछले छह वर्षों से संघर्षरत है और मांग पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

महासचिव सीताराम पोखरियाल व मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा ने कहा कि राज्य के निर्माण और विकास में कर्मचारी वर्ग की अहम भूमिका है। सरकार को उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। शिक्षक नेता आशीष जोशी ने कर्मचारी एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने पलायन रोकथाम, युवाओं के रोजगार और पुरानी पेंशन बहाली के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर केदार सिंह फर्स्वाण, संजय भास्कर, हिमांशु रावत और कीर्ति भट्ट समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें