देहरादून में वन विभाग की रेस्क्यू टीम को राजधानी के विभिन्न इलाकों में निकले सांपों ने जमकर दौड़ाया। अलग-अलग घटनाओं में रेस्क्यू टीम ने जाखन, साला वाला, दून बिहार और दून विश्वविद्यालय परिसर में किंग कोबरा समेत चार सांपों को पकड़ा।
सांपों को पकड़ने के साथ ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग रेस्क्यू टीम में शामिल रवि जोशी ने बताया कि सांपों को जाखन, सालावाला, दून बिहार और दून विश्वविद्यालय परिसर से पकड़ा गया। दून विश्वविद्यालय परिसर से कोबरा सांप तो बाकी स्थानों पर रैट स्नेक पकड़े गए ।