फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भगवान मद्महेश्वर के कपाट 18 को होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए 18 नवंबर को विधि-विधान से बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही भगवान की चल उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि 18 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद डोली उसी दिन ग्राम गौंडार में रात्रि विश्राम करेगी। 19 नवंबर को डोली रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर, 20 नवंबर को गिरीया गांव में रात्रि विश्राम के बाद 21 नवंबर को दोपहर दो बजे पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें