फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- टी गंगाधर लिंग होंगे केदारनाथ के मुख्य पुजारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)। भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को वृष लग्न में प्रातः 8 बजे मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। तिथि की घोषणा पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के बाद की गई।
18 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ की पूजा होगी। इसके बाद 19 अप्रैल को भगवान श्री केदारनाथ की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। डोली 19 को फाटा में और 20 अप्रैल को गौरीकुंड में रात्रि विश्राम करेगी। 21 अप्रैल को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 22 अप्रैल को प्रातः आठ बजे कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ऊखीमठ स्थित पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के महापर्व पर केदारनाथ के जगद्गुरु रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में आचार्य स्वयंवर सेमवाल ने पंचांग गणना के अनुसार तिथि निश्चित की गइई। जिसके बाद मंदिर समिति, जनप्रतिनिधियों, पंच पुजारियों, हक-हकूकधारियों, तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में रावल भीमाशंकर लिंग ने गद्दी स्थल से कपाटोद्घाटन के तिथि की घोषणा की। इस मौके पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, केदार लिंग, दर्जाधारी ऐश्वर्या रावत, त्रिभुवन चौहान,ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन




इंसेट
पंच पुजारियों को मिली इन मंदिरों की जिम्मेदारी
केदारनाथ कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद पंच पुजारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस साल केदारनाथ में मुख्य पुजारी की भूमिका टी गंगाधर लिंग संभालेंगे। वहीं मदमहेश्वर मंदिर में शिव शंकर लिंग, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में शिव लिंग, विश्वनाथ मंदिर में शांत लिंग और अन्य मंदिरों में वागेश लिंग मुख्य पुजारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें