फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टिहरी के युवक की चंद्रबनी नाले में डूबने से हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- शव की हुई शिनाख्त, विंडलास में काम करता था अंशुल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। चंद्रबनी नाले में शुक्रवार को मिले शव की पहचान हो गई है। टिहरी जिले के अंशुल रावत की नाले में डूबने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फेफड़े में पानी भरना आया है। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। पटेलनगर थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि 13 फरवरी की सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि चंद्रबनी नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले थे। इसलिए उसे कोरोनेशन अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया था। अब पुलिस के प्रयासों से उस युवक की पहचान अंशुल रावत (23) के रूप में हुई है। वह टिहरी जिले के कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के डांग गांव का रहने वाला था। देहरादून में विंडलास में नौकरी करता था। वह नशे का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें