फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी में गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसबीटी का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार वहां गंदगी और अव्यवस्था देखकर भड़क उठे। साथ ही कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन न होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई करने और कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही आईएसबीटी आने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग करने को भी कहा।
विज्ञापन

शनिवार को आईएसबीटी पहुंचे जिलाधिकारी को कई लोग बिना मास्क के घूमते हुए मिले। उन्होंने बस स्टैंड प्रबंधकों और कार्मिकों सहित आईएसबीटी चौकी प्रभारी को दिन में समय-समय पर निरीक्षण करने व मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आईएसबीटी पर आने वाले हर आदमी की सैंपलिंग करने को कहा। साथ ही नियमों का पालन न करने वालों का चालान करने के भी निर्देश दिए। बुखार नापने के लिए थर्मल स्कैनर रखने और लक्षण वाले या संक्रमित लोगों का पूरा विवरण स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शौचालयों और परिसर की साफ-सफाई न होने और ज्यादातर बसों में फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने रोडवेज के जीएम दीपक जैन से फोन पर बातचीत कर व्यवस्थाएं सुधारने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें