भाऊवाला में आयोजित दिव्यांग शिविर का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : VIKAS NAGAR
राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान की ओर से भाऊवाला में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान दिव्यांगों को नजर के चश्मे, कान की मशीनें, छड़िया, बैसाखी, व्हील चेयर, ट्राई साइकिल और कृत्रिम पैर वितरित किए गए।
भाऊवाला निवासी डॉ. धीरज जोशी के सौजन्य से शिविर में क्षेत्र के दिव्यांगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) लालजी डी सिंह, समाज सेविका लक्ष्मी अग्रवाल, डॉ. धीरज जोशी और डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अरविंद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) लालजी डी सिंह ने कहा कि दिव्यांगों को सहायता नहीं बल्कि हौसला अफजाई की जरूरत होती है। आम व्यक्ति की तरह समाज की मुख्य धारा से जुड़े रहने का हक उन्हें भी है। कार्यक्रम में समाजसेवी लक्ष्मी अग्रवाल ने भी विचार रखे।
शिविर के दौरान 10 साइकिल, तीन ट्राई साइकिल बैसाखी, 200 छड़ियां बांटी गईं। स्वास्थ्य जांच डॉ. केपी जोशी, डॉ. राजेश, डॉ. विवेक चौहान, फिजियोथैरीपिस्ट कपिल ने की। इस मौके पर भूपेंद्र राणा, शालिनी आदि मौजूद रहे।