फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण को 'चैंपियंस ऑफ चेंज' अवार्ड, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने किया सम्मानित

Tue, 21 Jan 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरिद्वार में पतंजलि द्वारा आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सोमवार को नई दिल्ली में इंटरेक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी की ओर से एक समारोह किया गया। इसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड 2019 से सम्मानित किया।

विज्ञापन


विशिष्ट ज्यूरी उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन एवं उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा ने आचार्य बालकृष्ण के नाम का चयन किया था।  

इस अवसर पर फोरम के अध्यक्ष नंदन कुमार झा भी उपस्थित रहे। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि योग-आयुर्वेद के नाम पर कोई भी सम्मान मिलता है तो वह पतंजलि से जुड़े करोड़ों लोगों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इस सम्मान को पतंजलि से जुड़े सभी लोगों को समर्पित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें