फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने स्टार्टअप और उद्योगों के बीच का अंतर जाना

विज्ञापन
हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में आयोजित मेगा साइंस प्रदर्शनी डेस्टिनेशन उत्तराखंड के दूसरें द?
विज्ञापन
कौशल विकास स्टार्टअप एंड इनोवेशन पर आयोजित मेगा टॉक शो में शुक्रवार को विशेषज्ञों ने बच्चों को स्टार्टअप और उद्योगों के बीच का अंतर बताया। साथ ही भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बीईएल) से आए विशेषज्ञों ने बच्चों को अपने नाइट विजन डिवाइस के बारे में जानकारी दी। कहा कि वे भारत की सेना को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

आयोजन में साइंस विषय पर लगाई जा रही प्रदर्शनियां बच्चों के आकर्षण का केंद्र रही। कई सरकारी स्कूलों और एनजीओ के बच्चों ने प्रदर्शनी में लगे स्टॉल पर विभिन्न विषयों की जानकारी ली।
शुक्रवार को आयोजित मेगा टॉक शो में एमएसटीसी के वरिष्ठ प्रबंधक मयूर डिमरी ने बताया स्टार्टअप फंडिंग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर स्टार्टअप सफल नहीं होता है। डिजिटलाइजेशन बढ़िया विकल्प है। ई-कॉमर्स किसानों के लिए बढ़िया विकल्प है जो उन्हें ऑनलाइन खरीददार प्राप्त करने में सक्षम बना रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर इनक्यूबेशन सेंटर टेक्नोलॉजी के डॉ. विशाल, आयुष के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. बीसी लखेरा, एरीस नैनीताल के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. शशिभूषण पांडेय, बीईएल के राजेश कुमार ने बच्चों को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। शनिवार को प्रदर्शनी में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें