फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों के डीएनए में नहीं है हार : खन्ना

विज्ञापन
गढ़ी कैंट स्थित आईएचएम में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के बीच पहुंचे शैफ विकास खन्ना ।
विज्ञापन
भारतीय आसानी से हार नहीं मानते, क्योंकि यह भारतीयों के डीएनए में नहीं हैं। हम भारतीय प्रेम और अपनेपन से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। यह बातें जायके की दुनिया के मशहूर शेफ विकास खन्ना ने गढ़ी कैंट स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) कॉलेज के होटल मैनेजमेंट के छात्रों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शेफ विकास खन्ना ने मुख्य अतिथि व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में विकास खन्ना ने कहा कि वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा तक को खाना खिला चुके हैं। साथ ही कहा कि आज पंजाबी खाना दुनिया के हर कोने में पहुंच गया है। अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि वर्तमान में वह पूर्वोत्तर भारत के व्यंजनों पर काम कर रहे हैं।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश के व्यंजनों को देश दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगजीत खन्ना, पेंगुइन प्रकाशन की महाप्रबंधक अपर्णा शर्मा, प्रदीप रावत, कुलकीत भांबी, मनीष भारती समेत संस्थान के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें