फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस दिन कांग्रेस का कार्यकर्ता खड़ा हो जाएगा, भाजपा टिकेगी न आरएसएस : सैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस दिन कांग्रेस का कार्यकर्ता खड़ा हो जाएगा, उस दिन न तो भाजपा टिकेगी और न आरएसएस, इसलिए अपने अंदर की ताकत को पहचानें। यह कहना है उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा का, जो शनिवार को देहरादून के एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार की कार्यशैली में भ्रष्टाचार कूट-कूट कर भरा हुआ है। महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं और सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। आमजन को पता है कि कांग्रेस पार्टी ही इसे रोक सकती है। उन्होंने कहा कि जब हम लोगों के लिए दम दिखाते हैं तो लोग भी कांग्रेस के साथ खड़े होते हैं लेकिन जब हम एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगते हैं तो लोगों में इसका गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि मैं से ऊपर उठकर छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करें। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, नेता विपक्ष यशपाल आर्य सहित पछवादून और परवादून अध्यक्ष संजय किशोर, मोहित उनियाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें