फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण : प्रेमचंद

विज्ञापन
एकोल ग्लोबल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं के साथ शामिल विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रव? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
होरावाला स्थित एकोल ग्लोबल गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय युवा शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की। सम्मेलन के अंतिम दिन छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के विकास में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। युवा शक्ति के दम पर ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की जा सकती है। शैक्षणिक संस्थानों का यह दायित्व बनता है कि वह युवाओं में नेतृत्व के गुण विकसित करने के साथ ही उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर करें। कहा कि भारत की बेटियों ने अपना रास्ता बना लिया है और वह विकास के हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहीं हैं। शिक्षा हो या फिर खेल का क्षेत्र, बेटियां हर जगह पहला स्थान हासिल कर रहीं हैं। कार्यक्रम का संचालन सोनल बिंद्रा ने किया।
इस मौके पर स्कूल के निदेशक तरणजीत जुनेजा, गौरीशंकर, उप प्रधानाचार्य रूपा गुसाईं, निवेदिता, संयोजक अमन गौतम, मयंक सचदेवा, पूजा, रोहित अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विधायक ने किया स्वागत
सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर और अन्य कार्यकर्ताओं ने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का सेलाकुई पहुंचने पर स्वागत किया। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस मौके पर बबीता पुंडीर, खुशी पुंडीर, सुखदेव सिंह फरस्वाण, नीरज ठाकुर, राहुल पुंडीर, मंजू नेगी, कविता क्षेत्री, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

एकोल ग्लोबल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं के साथ शामिल विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रव?- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें