फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करांटे में हुए रोचक मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
राज कराटे अकादमी की ओर से आयोजित तृतीय इंटर-स्कूल कराटे प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में रोचक मुकाबले खेले गए। इसमें आराध्या, आदविका, अनन्या, महक, आदविक, अखिल, अक्षिता और मानाल विजेता रहे।
विज्ञापन

रविवार को मॉल रोड में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के कुल 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सात वर्ष आयु वर्ग में आराध्या सजवाण प्रथम, आराध्या जैन द्वितीय, काव्यांजली व सायांशी तृतीय रहीं। नौ वर्ष आयु वर्ग में आदविका नौटियाल प्रथम, अनुश्री शर्मा द्वितीय, स्थान गायत्री व अक्षिता तृतीय रहीं। वहीं, 12-13 वर्ष आयु वर्ग में अनन्या प्रथम, लक्षिता द्वितीय, गीतिका व अनाया तृतीय, कैडेट वर्ग में महक प्रथम, कल्पना द्वितीय, अनामिका व लतिका नारायण तृतीय स्थान पर रहीं। बालक सात वर्ष आयु वर्ग में आदविक जोशी ने पहला, अबीर कैंतुरा ने दूसरा, दर्श पंवार तथा नमन श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 12-13 आयु वर्ग में अखिल नेगी प्रथम, मानस राणा द्वितीय, आदित्य व प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे, 10-11 वर्ष में मानाल कंडारी पहले, पल्लवी राणा दूसरे, शताक्षी व शारदा पाल तीसरे स्थान पर रहे। अन्य वर्ग में अक्षिता ने पहला, आवंती शर्मा ने दूसरा, आदविका व अनुश्री ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अकादमी के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी हेम राज शर्मा ने बताया की प्रतियोगिता का उद्देश्य कराटे को प्रोत्साहन देना है। कराटे महिलाओं के लिए आत्मरक्षा के सबसे बेहतर उपाय के रूप में सामने आ सकता है। इस दौरान उत्तराखंड कराटे फेडरेशन महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें