फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था की हालत खस्ता : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को बिगड़ती स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। तहसील चौक पर प्रदर्शन के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था की हालत खस्ता हो चुकी है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आमजन को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं, शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षण संस्थानों में शिक्षा व्यवस्था चौपट होती जा रही है। इसी का परिणाम है कि आम आदमी को मजबूर होकर महंगे निजी अस्पतालों और स्कूलों में जाना पड़ रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के अस्पतालों में न तो डॉक्टर हैं और न ही चिकित्सा कर्मी। दवाओं का अभाव बना हुआ है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार के मुखिया को अपना उपचार कराने दिल्ली जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा, ऋषिकेश एम्स में मशीनों की खरीद और नियुक्ति में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। सरकारी अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव कराने में शिक्षा मंत्रालय असमर्थ है। इस दौरान निवर्तमान पार्षद संगीत गुप्ता, मीना बिष्ट, नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, महेंद्र रावत, अमित भंडारी, अनूप कपूर, दानिश, शिव कुमार, सुरेश पारचा, राजेश पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें