फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रोडवेज बसों के चालान कटे तो पैसा भरेंगे चालक-परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली आईएसबीटी के बाहर सड़क के किनारे बस खड़ी कर यात्री बैठाने पर शनिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस का चालान हो गया। यह समस्या पिछले काफी दिनों से आ रही है। इस कारण दिल्ली आईएसबीटी के बाहर अक्सर जाम लगता है। निगम मुख्यालय ने इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए दिल्ली में बसों के चालान पर उसका पैसा चालकों-परिचालकों से वसूलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को महाप्रबंधक दिल्ली आईएसबीटी ने निगम मुख्यालय को पत्र भेजा। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के चालकों-परिचालकों की ओर से आईएसबीटी के बाहर सड़क के किनारे बसों को खड़ा कर सवारियां बैठाने की बात कही गई है। इस पर मुख्यालय की ओर से देहरादून मंडल के सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने बताया कि दिल्ली आईएसबीटी के बाहर से यात्री बैठाने वाले चालकों-परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। चालान काटे जाने पर उनके वेतन से पैसा वसूला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें