फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अपात्रों की पेंशन बंद कर मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री ने प्रकरण की जांच कर प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व निर्धारण के भी दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के संदिग्ध 1377 पेंशनर्स का जिलों से सत्यापन कराते हुए सभी अपात्रों की पेंशन बंद करने, उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने का अनुमोदन दिया। प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के स्तर पर सरकारी पेंशन प्राप्त करने वालों की ओर से सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन आदि का भी लाभ प्राप्त करना नियमों के प्रतिकूल है। ऐसे कृत्यों की गहनता से की गई जांच में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में इस प्रकार के मामलों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए भी सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें