Iभाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें चुनावी रणनीति के साथ दिसंबर माह के सांगठनिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी राम माधव ने दावा किया कि भाजपा पिछले दो विधानसभा चुनावों से भी बड़ी जीत हासिल कर इस बार हैट्रिक लगाएगी।I
Iराम माधव ने कहा कि भाजपा जनता का आशीर्वाद पाने के लिए रणनीति तैयार कर रही है, जबकि कांग्रेस में आपसी खींचतान को लेकर ही मंथन चल रहा है। पार्टी इस बार 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।I
Iबैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने प्रदेश महामंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारियों, टोली और विमर्श टीम के साथ अलग-अलग बैठकें कर चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी बैठकों में मौजूद रहे।I
Iप्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों के साथ हर वर्ग और जाति तक पहुंच बनाने के लिए आउटरीच कार्यक्रम चलाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाए रखने और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों, समस्याओं, उनके समाधान तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग योजनाएं तैयार की जाएंगी। बैठक में 21 और 22 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति और इसी दौरान होने वाली कोर कमेटी की बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।I
I
ये रहे मौजूद : IIबैठक में प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, सुरेश भट्ट, बलराज पासी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान और मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।I