फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परीक्षा देकर निकले छात्र बोले संतुलित रहा हिंदी का प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्तराखंड बोर्ड के 12वीं के छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं हिंदी के पेपर के साथ शुरूI
विज्ञापन




उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं के छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार को हिंदी विषय के साथ शुरू हुई। पेपर देकर परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ नजर आई। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को मध्यम स्तर का बताया और कहा कि पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे गए, जिससे तैयारी करने वाले छात्रों को लिखने में आसानी हुई।
विज्ञापन




राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी में बनाए गए परीक्षा केंद्र से निकली छात्राओं ने बताया कि निबंध और पत्र लेखन के विषय भी सामान्य और समसामयिक रहे, जिससे समय प्रबंधन में दिक्कत नहीं आई। कई विद्यार्थियों ने बताया कि व्याकरण खंड में पूछे गए प्रश्न सीधे और अंक जुटाने वाले थे। वहीं, शिक्षकों ने कहा कि अगर छात्रों ने नियमित पढ़ाई की हो तो अच्छे अंक आ सकते हैं। लंबे प्रश्नों में विकल्प होने से मदद मिली, हालांकि छात्रों को कुछ प्रश्नों में शब्द सीमा का ध्यान रखना पड़ा। कहा कि प्रश्नपत्र संतुलित रहा और मूल्यांकन में भाषा की शुद्धता, प्रस्तुति और बिंदुओं की स्पष्टता निर्णायक होगी। उधर आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में हिंदी व कृषि हिंदी विषय में 10 हजार 509 में 10252 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 257 ने परीक्षा नहीं दी। इसके अलावा हिंदुस्तानी संगीत विषय के 52 छात्रों में से 48 ने परीक्षा दी, चार अनुपस्थित रहे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी जगह व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें