रेंजर्स ग्राउंड में चल रहे नौ दिवसीय दिव्यकला मेले के दूसरे दिन सोमवार को भारतीय पूर्ववास परिषद से मान्यता प्राप्त सीआरई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के रंग भी बिखरे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस गोविंदराज, आयुक्त, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार उपस्थित रहे।
सीआरई कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विभिन्न राज्यों से आए पुनर्वास प्रोफेशनल ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत सरकार के आयुक्त ने आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 के संदर्भ में अपने विचार रखे। आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड प्रकाश चंद ने राज्य में दिव्यांगजनों की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए उनके सशक्तिकरण पर बल दिया। उपायुक्त प्रवीण प्रकाश ने आरपीडब्लूडी एक्ट 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। साथ ही कार्यक्रम में सासंस्कृतिक संध्या का भी आयजन किया गया जिसमें सासंकृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में इंदु चौधरी, प्रवीण प्रकाश, उपायुक्त, दिव्यांगजन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।