फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली में मतदान 28 को, एक्जिट व ओपिनियन पोल पर रोक

Sat, 19 May 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मतदान - फोटो : amar ujala file photo
विज्ञापन

थराली विधानसभा के उपचुनाव के लिए 28 मई को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान से पूर्व 48 घंटे के दौरान किसी भी तरह के एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। यहां जारी एक प्रेस बयान में सचिव निर्वाचन एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक होगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, उप निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल पर रोक रहेगी।

प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया भी चुनाव के परिणाम प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित नहीं करेंगे। मतदान क्षेत्र में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी ओपिनियन पोल या अन्य किसी पोल सर्वे के परिणामों का प्रसारण किसी भी माध्यम से करना प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें