फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 28 मई को होगा थराली उपचुनाव के लिए मतदान, जानिए पूरा कार्यक्रम

Thu, 26 Apr 2018 10:53 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को थराली उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। दिवंगत विधायक मगन लाल शाह के निधन से खाली हुई इस सीट पर 28 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन


मतों की गिनती का काम 31 मई को किया जाएगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया दो जून को संपन्न हो जाएगी। चुनाव कार्यक्रम के एलान के साथ ही जनपद चमोली में तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

आयोग ने थराली उपचुनाव ईवीएम और वीवीपैट से कराने के निर्देश जारी किए हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में चुनिंदा सीटों पर ही वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया था। उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के अनुसार, आयोग के निर्देशों के अनुरूप उप निर्वाचन 20 जनवरी, 2018 को प्रकाशित फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के आधार पर संपादित किया जाएगा। थराली के भाजपा विधायक मगन लाल शाह का 25 फरवरी को बीमारी के बाद निधन हो गया था।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

थराली उपचुनाव का कार्यक्रम

magan lal shah
थराली उपचुनाव का कार्यक्रम
अधिसूचना जारी होगी-03 मई 2018
नामांकन अंतिम तारीख-10 मई 2018
नामांकन की जांच होगी-11 मई 2018
नाम वापसी की तारीख-14 मई 2018
मतदान की तारीख-28 मई 2018
मतगणना होगी-31 मई 2018
चुनाव प्रक्रिया संपन्न-2 जून 2018
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें